अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम के 66 करोड़ रुपये के बजट को लेकर सोमवार को मीटिंग में फैसला नहीं लिया जा सका। निगम आयुक्त के बाहर होने चलते बजट को पारित नहीं किया जा सका। मंगलवार को फिर से बजट कमेटी की बैठक होगी। मीटिंग में डिप्टी मेयर भीम महाजन और पार्षदों ने कई सुझाव दिए।
निगम के बजट को पास करने के लिए सोमवार को फिर से बैठक हुई जिसमें मेयर शकुंतला राजलीवाला ने अध्यक्षता की। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा कि तीसरी बार निगम के प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे क्यों कराया जा रहा है। जनता की मेहनत की 50 लाख रुपये की कमाई को निजी कंपनी को देना जायज नहीं। हमें कुछ ऐसा समाधान निकालना होगा कि लोगों को राहत मिल सके। निगम को घाटे की बजाए फायदे का बजट बनाना चाहिए। जनता का पैसा जनता के हित के लिए सही तरीके से खर्च किया जाए। इस बारे में अब मंगलवार को फिर से बैठक की जाएगी।
मीटिंग में मनोनीत पार्षद सुनील वर्मा, सुरेश धूपवाला, नरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में निगम के संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव, कैलाशचंद्र आदि मौजूद रहे।