फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट के 53 में से 40 सीसीटीवी बंद, एसोसिएशन नहीं कर पा रही मेंटेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट सहित सभी बाजारों में लगे 53 सीसीटीवी में से 40 से अधिक कैमरे बंद पड़े हैं। साढ़े चार लाख रुपये की लागत से पार्षद शालू दीवान ने ये सीसीटीवी लगवाए थे। पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान का कहना है कि दो साल तक तो वे खुद इन्हें लगातार संभालता रहा है मगर इसके बाद मार्केट एसोसिएशन की ड्यूटी लगाई गई थी। व्यापारी इन सीसीटीवी तक मेनटेन तक नहीं कर पाए। हैरानी की बात है कि राजगुरु मार्केट एरिया में हजकां से सांसद रहे कुलदीप बिश्नोई ने भी चार से पांच सीसीटीवी लगवाए थे। ये सीसीटीवी व एलईडी यहां से लोग उतारकर ले गए।
इस मामले को लेकर मंगलवार को कई दुकानों पर सीसीटीवी खंगालती रही। अधिकतर कैमरे बंद ही मिले। आखिर में एक सीसीटीवी में पुलिस को आरोपी दिखे मगर उनका चेहरा सामने नहीं था। आरोपियों की पीठ की तरफ से फोटो पुलिस को मिली पाई है। ऐसे में अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि सीसीटीवी ठीक करवाए जाएं व मार्केट में गश्त के लिए स्थायी पीसीआर के साथ राइडर भी लगाए जाएं।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधान बोले-हमने दो साल तक की मेंटीनेंस
मार्केट एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राजेश जैन ने कहा कि दो साल तक एसोसिएशन ने सीसीटीवी मेंटेन किए थे। अब लंबा समय हो गया है, निगम की तरफ से भी ऐसा कोई हमारे पास लिखित में नहीं था। पहले पार्षद के कहने पर भाईचारे में मेंटीनेंस किया जा रहा था। हजकां के समय जो कैमरे लगे थे उनका अता-पता नहीं। कोई एलईडी और कैमरे उतारकर ले गया।
विज्ञापन

वर्जन
उस वक्त सांसद कुलदीप बिश्नोई ने मार्केट में कई जगहों पर कैमरे लगवाए थे। ये कैमरे अब कहां है जानकारी नहीं। हां निगम से वार्ड में लगने वाले फंड के हिस्से से साढ़े चार लाख रुपये के 53 कैमरे हमने बाद में लगवाए थे। इनमें से भी अधिकतर बंद ही पड़े हैं एसोसिएशन मेंटेन नहीं कर रही।
- पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड-3

राजगुरु मार्केट के 53 में से 40 सीसीटीवी बंद, एसोसिएशन नहीं कर पा रही मेंटेन
सभी कैमरे चालू होते तो हमलावरों तक पहुंचने में हो जाती आसानी
कुलदीप बिश्नोई द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी भी कोई चोरी कर ले गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें