फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा टॉपर हीना को आर्थिक सहयोग देंगे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में टॉपर रही हिसार की बेटी हिना के भविष्य पर आर्थिक संकट के बादल नहीं छाएंगे। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हिना के परिवार को चार लाख रुपये का आर्थिक सहयोग करने की बात कही है। हिना पिलानी के बिरला टेक्नोलॉजी संस्थान से बीटेक करना चाहती हैं। इस संस्थान में बीटेक की वार्षिक फीस करीब चार लाख रुपये है। हिना के माता-पिता यह फीस भरने में असमर्थ हैं। ऐसे में इसकी जानकारी शिक्षामंत्री को मिली तो उन्होंने परिवार को यह राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिना ने हाल ही में भिवानी बोर्ड से नॉन-मेडिकल विषय में 12वीं कक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त की थी। हिना का सपना कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना है। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति के आगे हिना का इंजीनियर बनने का सपना टूट सकता था। हिना की मां पूजा रानी ने बताया कि वीरवार दोपहर को साढ़े बारह बजे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हिना को फोन करके चार लाख रुपये का चेक देने की बात कही है। शिक्षा मंत्री से बात होने के बाद हमें हिना की उम्मीद पूरी होती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें