अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 7 सेक्टरों में 5882 प्लॉटधारकों को एक बार इन्हांसमेंट के खिलाफ सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए की मीटिंग रविवार को होगी जिसमें आमसभा के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। बैठक सेक्टर 16-17 के सामुदायिक केंद्र में सुबह 11 बजे होगी। सेक्टर 1, 4, 3 पार्ट और 5 में 6024 रुपये की इन्हांसमेंट भेजी गई है। सेक्टर-15 पार्ट टू, सेक्टर 13 और सेक्टर 16-17 में 4615 रुपये की इन्हांसमेंट दी गई है।
सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि एचएसवीपी की ओर से बार-बार इन्हांसमेंट डाली जा रही है। पिछली इन्हांसमेंट का फैसला होने से पहले ही नई इन्हांसमेंट आ जाती है। शहर के लगभग सभी सेक्टर इन्हांसमेंट के चक्रव्यूह में फंसे हैं। लोगों ने सुविधाओं के लिए महंगे दामों पर सेक्टरों में आवास लिए थे। सेक्टर के यह प्लॉट अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सेक्टर वासियों को सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर निगम के हवाले कर दिए हैं जिससे सेक्टरों का हाल कॉलोनियों से भी बदतर हो चुका है। सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिए दो-दो साल संघर्ष करना पड़ता है।
----------------
इन्हांसमेंट का चक्रव्यूह
सेक्टर 9-11, 1-4, 3-5, 16-17
---------------------------------------------
सेक्टर-15 पर इन्हांसमेंट नहीं, पार्ट टू पर है
ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए संरक्षक यशबीर मलिक ने कहा कि सेक्टर-15 पर कोई इन्हांसमेंट नहीं है। सेक्टर-15 पार्ट टू पर इन्हांसमेंट दिखाई है। जो सेक्टर 16-17 के साथ खाली पड़ा झ़ुग्गियों वाला एरिया है। यहां के प्लॉट अभी किसी को अलॉट नहीं हैं। सेक्टर-13 पार्ट टू तथा सेक्टर 16-17 की इन्हांसमेंट में 235 रुपये तक की इन्हांसमेंट 2012 में भर चुके हैं।
------------------------
सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए प्रधान प्रवीण जैन ने कहा कि इन्हांसमेंट किसी कीमत पर नहीं देंगे। प्रधानमंत्री सभी को आवास देने की बात कर रहे हैं। यहां हुडा के अधिकारी 25-30 साल पहले बसे आशियानों को उजाड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे सेक्टर पर 2203 तथा 478 रुपये की इन्हांसमेंट डाली थी। हमने कलकुरेशन शीट मांगी तो यह इन्हांसमेंट 45 रुपये गज कर दी गई। यह इन्हांसमेंट भी अंडर प्रोटेस्ट भर रहे हैं।
---------------------
सेक्टर 1-4 आरडब्ल्यूए प्रधान कर्नल चतर सिंह गोयत ने कहा कि सेक्टर 1-4 में 312 रुपये गज की इन्हांसमेंट के नोटिस आ रहे हैं। अभी दूसरी इन्हांसमेंट नई खबर आ गई। जो सेक्टर के प्लाट का रेट नहीं था उससे अधिक तो इन्हांसमेंट आ चुकी हैं। रविवार को होने वाली बैठक में फैसला लेंगे।
--------------------------
इन्हांसमेंट प्रभावित सेक्टरों में ा प्लाट
सेक्टर 1-4 में 2316 प्लॉट
सेक्टर 3- में 419 प्लाट
सेक्टर 5 में 955 प्लाट
सेक्टर 16-17 में 2054 प्लाट
सेक्टर 14 पार्ट -138 प्लाट