फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी मार्च में शुरू होगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट प्रोजेक्ट पर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग स्टेशन पर आगजनी रोकने को डाली जाएगी 14 लाख की मिट्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
डंपिंग स्टेशन पर हो रही आगजनी की घटनाओं और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने की मांग को लेकर ढंढूर के ग्रामीण सोमवार को निगम आयुक्त अशोक बंसल से मिले। उन्होंने कहा कि डंपिंग स्टेशन पर हर रोज आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। इस पर मिट्टी डलवाई जाए, दूसरा जल्द यहां से डंपिंग स्टेशन शिफ्ट कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाए। इस पर कमिश्नर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही 14 लाख की लागत से डंपिंग स्टेशन पर मिट्टी डलवाने के लिए टेंडर लगाया जा रहा है। कचरे पर मिट्टी डलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी निगम ने दो लाख का टेंडर कर मिट्टी डलवाई थी।
सरपंच मनोज शर्मा के नेतृत्व में मिलने पहुंचे रामनिवास खटकड़, पंच प्रतिनिधि बलबीर और जगदीश ने कमिश्नर को कहा कि आगजनी के कारण हाईवे पर हादसे हो रहे हैं। दूसरा कचरा खाने के लिए लावारिस पशु भी हाईवे पर आ जाते हैं। इसके कारण सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी-मार्च तक प्लांट निर्माण का काम होगा आरंभ
सरपंच मनोज ने बताया कि निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सॉलिड वेस्ट प्लांट के लिए जमीन मिल चुकी है। अधिकारियों ने कहा है कि इस जमीन पर प्लांट लगाने की तैयारियां चल रही है। फरवरी-मार्च में हर हाल में प्रोजेक्ट का काम शुरू हो जाएगा। पहले फेज में ग्रांट का 23 करोड़ 71 लाख रुपये आएंगे। इसकी एक किस्त 7 करोड़ 11 लाख रुपये निगम के खाते में आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें