फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 पंचायतों का आबकारी विभाग को प्रस्ताव, हमारे गांवों में न खोले जाएं शराब के ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीष कुमार
विज्ञापन

हिसार। जिले की 11 ग्राम पंचायतों ने आबकारी विभाग के पास प्रस्ताव भेजा है कि हमारे गांवों में शराब के ठेके न खोले जाएं। पंचायतों का तर्क है कि शराब के ठेके खुलने से युवा नशे की ओर अग्रसर होते हैं और क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती हैं। इस बार दिसंबर 2020 से लेकर अब तक आबकारी विभाग के पास 11 पंचायतों ने अपने-अपने गांवों में शराब के ठेके न खुलने देने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
इन पंचायतों ने दिया प्रस्ताव
आबकारी एवं कराधान अधिकारी आरके सिंगला ने बताया कि इस बार गांव बुड़ाना, किन्नर, मदनपुरा, बाड्याब्राह्मण, सिंघवाखास, पाला आलमपुर, नारा, खासा महाजन, मिलकपुर, नयागांव और आदमपुर की तरफ से प्रस्ताव आया है। इनमें से गांव बुड़ाना, नारा, मिलकपुर, खासा महाजन और नयागांव की ओर से पिछले वर्ष भी प्रस्ताव आया था। इन गांवो में ठेके नहीं खोले गए थे। आबकारी एवं कराधान अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 13 अप्रैल को पंचकूला में आयुक्त सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि एक गांव के एक ठेके से विभाग को 15 से 20 लाख रुपये सालना राजस्व आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई तक मिली छूट
आबकारी एवं कराधान अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष के अंत में इस बार 31 मार्च तक विभाग ने 318 करोड़ रुपये की वसूली की है, जबकि लक्ष्य 305 करोड़ रुपये का था। नए ठेकों के लिए आवेदन अप्रैल में ही आने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए अभी आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष के ठेके के आवेदनकर्ताओं को दो माह की अतिरिक्त छूट दी गई है। वैसे ठेके की अवधि मार्च में समाप्त हो जाती है, लेकिन कोविड-19 के चलते इस बार यह अवधि 19 मई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें