फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 नए कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट घटा

विज्ञापन
मटका चौक पर बिना मास्क घूम रहे युवक का चालान काटते ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी 100 से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। शुक्रवार को 25 विद्यार्थी, 3 अध्यापक, आर्किटैक्ट, स्टाफ नर्स, तीन चिकित्सकों एवं प्रधान वैज्ञानिक सहित 105 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 9 संक्रमित मरीज अज्ञात भी हैं, जिनका कोई पता नहीं लगा है। विभाग द्वारा इनकी तलाश के प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि वीरवार को भी 135 कोरोना केस मिले थे।
विज्ञापन

जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17991 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को भी अधिक केस मिलने के कारण सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचकर 519 हो गया है। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट में लगातार नीचे गिर रहा है, जो अब घटकर 95.23 प्रतिशत हो गया है।
अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना पर काबू पाने के लिए संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए सैंपलिंग को बढ़ाएगा। इसके अलावा होम आइसोलेट पर रहने वाले मरीजों की लगातार मॉनीटरिंग कर उन पर अपनी कड़ी निगरानी रखेगा।
विज्ञापन

ये संक्रमित मरीज मिले
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार शुक्रवार को मिले संक्रमितों में खरकड़ा गांव की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, ढाणी ठसका का कर्मी, सेक्टर-14 की छात्रा, पुलिस लाइन एरिया का सेवानिवृत्त व्यक्ति, अर्बन एस्टेट निवासी आर्किटैक्ट, गंगवा की कर्मी, सेक्टर-9 की सीनियर सिटीजन, धांसू गांव की बैंक कर्मी, सेक्टर-13 की बुजुर्ग महिला, लेबर कॉलोनी का कर्मी, विद्युत नगर एवं टावर एन्क्लेव के दो सरकारी कर्मी, न्यू मॉडल टाउन का सीनियर सिटीजन, बहबलपुर निवासी गुजवि में काम करने वाला कर्मचारी, सेक्टर-13 का कर्मी, गुजवि के पुराना कैंपस का अध्यापक, अर्बन एस्टेट की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, सेक्टर-15 का सीनियर सिटीजन व कर्मी, मॉडल टाउन का छात्र, उकलाना का वकील, सेक्टर-15 निवासी एचएयू का प्रधान वैज्ञानिक, सेक्टर-15 का सीनियर सिटीजन, सेक्टर-13 की सीनियर सिटीजन महिला, शांति नगर की महिला, छात्र व व्यवसायी, जवाहर नगर की स्टेनोग्राफर, कुलेरी का किसान व छात्र, अर्बन स्टेट का सीनियर सिटीजन, सेक्टर 16-17 का व्यवसायी, उकलाना का दुकानदार, सिसाय बोलान का कर्मी, एक छात्र व छात्रा, बरवाला के वार्ड-3 का मुथूट बैंक का कर्मी, सेक्टर-14 की छात्रा, खेदड़ गांव की महिला, पीएचसी अग्रोहा का मेडिकल ऑफिसर, भाटोल जाटान व मेहंदा की दो महिलाएं, हांसी साईं बाबा कॉलोनी व नजदीकी सदर थाने के सरकारी व निजी दो कर्मी व गढ़ी मोहल्ला की महिला, सेक्टर 16-17 का चिकित्सक, जवाहर नगर निवासी जिला अस्पताल का एमईओ, सूर्य नगर का कर्मी, आजाद नगर का छात्र, डिफेंस कॉलोनी का अध्यापक, काजला की महिला व छात्र, काली रावण गांव की छात्रा, गोदावरी हॉस्टल व मॉडल टाउन के 2 सरकारी कर्मी, आजाद नगर का कर्मी, तलवंडी राणा गांव की महिला व छात्र, छात्रा, अर्बन एस्टेट-2 का अध्यापक, सातरोड़ कलां की 3 वर्षीय बच्ची व कर्मी, उकलाना की महिला, 8 मरला कॉलोनी, अमरदीप कॉलोनी के 2 विद्यार्थी, किशनगढ़ का छात्र, मंडी आदमपुर के इंदिरा कॉलोनी का एनए व शिव कॉलोनी का दुकानदार, भोड़िया बिश्नोईयान का किसान, सिसाय कालीरावण की दो छात्राएं, सिसाय बोलान का सरकारी कर्मी व छात्र, धर्मखेड़ी का छात्र, सेक्टर-16 का छात्र, डीसी कॉलोनी का अध्यापक, शिवनगर का छात्र, देवी भवन के नजदीकी का कर्मी, खेड़ी बर्की की स्टाफ नर्स, सेक्टर-17 का सीनियर सिटीजन, पीएलए की महिला छात्रा व छात्र, विद्युत नगर का सरकारी कर्मी, पातन गांव का कर्मी, बहबलपुर का दुकानदार, 12 क्वार्टर का कर्मी, सेंट्रल जेल से कैदी, सेक्टर-33 का छात्र और आजाद नगर की छात्रा शामिल हैं।
अज्ञात संक्रमित का बढ़ रहा आंकड़ा
अब शुक्रवार को भी 9 अज्ञात संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा बुधवार और वीरवार को भी क्रमश: 11 व 13 अज्ञात मरीज मिले थे। अभी तक विभाग इन मरीजों की तलाश नहीं कर पाया है। ऐसे में इन मरीजों के पता न चलने पर संक्रमण फैलने की अधिक आशंका है। ऐसे मरीजों के संपर्क की चेन खंगाल पाना भी बेहद मुश्किल होगा।
बिना मास्क के घूम रहे 322 लोगों के काटे चालान
पुलिस ने शुक्रवार को मास्क नहीं पहनने वाले 322 लोगों के चालान किए। कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का अभी भी कई लोग गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं। आलम ये है कि कई लोग अब मास्क लगाना भी अनिवार्य नहीं समझ रहे, हालांकि प्रशासन इसको लेकर सख्त हो चुका है। जिला पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान करने के साथ-साथ उन्हें मास्क भी वितरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें