फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हैंडबाल में जींद ने जीते खिताब -

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। जिला हैंडबाल संघ और ग्राम पंचायत की ओर से गांव सरसाना में आयोजित 46वीं राज्य स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता के दोनों खिताब जींद ने जीते। पुरूष वर्ग में जींद को पहला, सिरसा को दूसरा तथा झज्जर को तीसरा स्थान मिला
विज्ञापन

महिला वर्ग में जींद को पहला, हिसार को दूसरा तथा पानीपत ने तीसरा स्थान जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे अंतिम दिन सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन मौके पर दिन मुख्यातिथि के तौर पर नलवा के विधायक रणबीर सिंह गंगवा और कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतेंद्र सिंह थे। महिला वर्ग में जींद ने प्रथम, हिसार ने द्वितीय और पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट प्लेयर का ख़िताब जींद की काजल को दिया गया। बेस्ट गोलकीपर हिसार की सुमन को दिया गया।
पुरुष वर्ग में भी जींद ने प्रथम, सिरसा ने द्वितीय और झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट प्लेयर का खिताब सिरसा के गिरधारी को दिया गया। बेस्ट कीपर का अवार्ड जींद के मनदीप को दिया गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र कादियान, पुनीत गोयल, जुगमिंदर श्योकंद, कुलदीप नैन, जोगिन्दर पनिहार, सतपाल डांडा, आर अस चहल, डा. शमीम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम-
सिरसा ने झज्जर को तीन गोल से हराया, जींद ने हिसार को दो गोल से हराया
फाइनल मुकाबले के परिणाम
जींद ने हिसार को तीन गोल से हराया
महिला वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम-
जींद ने रोहतक को चार गोल से हराया, हिसार ने पानीपत को दस गोल से हराया
फाइनल मुकाबले के परिणाम
जींद ने सिरसा को सात गोल से हराया।
-----------------------------
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 37 टीम ने हिस्सा लिया। पहले दिन लीग मैच खेले गए। दूसरे दिन रविवार को क्वाटर फाइनल मैच किए गए। तीसरे दिन सोमवार को सेमिफाइनल व फाइनल मैच हुए।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय हैंडबाल में जींद ने जीते खिताब
- पुरूष वर्ग में सिरसा को दूसरा व झज्जर तीसरा स्थान
- महिला वर्ग में हिसार उपविजेता व पानीपत तृतीय रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें