अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हाउस की मीटिंग से पहले ही पार्षदों ने मेयर को मोहरा बनाकर अधिकारियों द्वारा रखवाए गए प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिए हैं। पार्षदों ने एकसुर में कहा है कि ग्लोबल स्पेश सेक्टर को निगम के टेकओवर व मिर्जापुर रोड पर दर्शन एकेडमी तक निगम की सीमा बढ़ाए जाने के प्रस्ताव हर हाल में रिजेक्ट होंगे। पार्षदों ने कहा कि मेयर को मोहरा बनाकर अधिकारियों ने इस तरह का प्रस्ताव रखवाए हैं जो सरासर गलत है।
सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी ने कहा कि हम मेयर के खिलाफ कतई नहीं है। ग्लोबल स्पेेश व दर्शन एकेडमी तक सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव किसी भी तरह निगम के हित में नहीं ये किसी हालात में पास नहीं होगा। मेयर मैडम ने इसलिए ये एजेंडा रखा है कि चेयर पर होते उनके पास जो मांग आई वो सदन में रखना उनका कर्तव्य है वे केवल अपना कर्तव्य निभा रही हैं। पास करना न करना हाउस पर निर्भर है।
डिप्टी मेयर उठाएंगे स्लॉटर हाउस व टैक्स का मुद्दा
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा है कि स्लॉटर हाउस व प्रॉपर्टी टैक्स सबसे बड़ा मुद्दा है आम लोगों को टैक्स ब्रांच से कोई पॉजीटिव रिस्पांस नहीं मिलता। सीएम के निर्देश के बाद भी आज भी खुले में मीट काटा जा रहा है। ग्लोबल स्पेश व दर्शन एकेडमी की तरफ सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव तो रिजेक्ट है।
पार्षदों ने कहा प्रॉपर्टी टैक्स सबसे बड़ा मुद्दा
बीजेपी पार्षद कर्मबीर ढिल्लो, पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा तथा पार्षद नरेंद्र शर्मा, पार्षद शालू दीवान ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। पहले प्रॉपर्टी टैक्स पर चर्चा से ही मीटिंग शुरू होगी। अधिकारियों से लिखित में समाधान मांगा जाएगा। जब तक समाधान का टाइम फिक्स नहीं होगा वे मीटिंग नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि कैटल फ्री, सफाई व ओडीएफ को लेकर भी अधिकारियों को घेरेंगे।
-------------------------
मिंटू बोले दोनों प्रस्ताव पूरी तरह नाजायज
वार्ड 13 के पार्षद उदयवीर मिंटू ने कहा कि ग्लोबल स्पेश को टेकओवर करने का मुद्दा व सीमा बढ़ाने का मुद्दे जायज नहीं। दोनों को सदन पूरी तरह से रिजेक्ट करेगा। रही बात विकास कार्यों की तो वार्डों में अब सड़कें बनाई जा रही है। सबसे बड़ा मुद्दा प्रॉपर्टी टैक्स का रहेगा।
पार्षद बोले ग्लोबल व सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव नहीं होने देेंगे पास
नगर निगम सदन की बैठक आज