उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के लिए नामांकन करते निकिता गोयल ।
हिसार। उकलाना नगरपालिका के चुनावों में शुक्रवार को पार्षद पद के लिए 33 नामांकन और चेयरपर्सन पद के लिए 1 नामांकन भरा गया। नगर पालिका चेयरपर्सन के लिए भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल ने नामांकन किया है। चेयरपर्सन पद के लिए अब तक केवल दो नामांकन आए हैं। निर्वाचन अधिकारी अश्वीर नैन ने बताया कि 25 अप्रैल तक नामांकन लिए जाएंगे।
शुक्रवार को विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इनमें वार्ड 1 से अभिषेक तुर्की और विनोद जांगड़ा, वार्ड 2 से दीपा भट्ट और दयावंती, वार्ड 4 से बबीता बंसल, वार्ड 6 से जतिन सांखला, वार्ड 8 से हरीश गर्ग, अजय गर्ग और नीलम जैन, वार्ड 10 से प्रवीन गिल और विकास ने नामांकन भरा। वार्ड 11 से सतीश कुमार और लवली भुम्बक, वार्ड 12 से रशिम रेल्हन, वार्ड 13 से राजेश कुमार, विनोद कुमार जोगी और रोहताश कुमार, वार्ड 14 से डॉ. सोनम सिंहमार, वार्ड 16 से फूल कुमार और कुलदीप फ्रंड, और वार्ड 9 से ईशु सोनी और प्रवीन गर्ग ने नामांकन भरा। नगर पालिका चुनाव की प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी के आधार पर प्रचार-प्रसार करेंगे। ब्यूरो