हांसी। बस स्टैंड पर सिसाय बोलान के एक किसान की जेब से शातिरों ने एक लाख रुपये चुरा लिए। किसान ने यह राशि खेत में काम कर रहे मजदूरों को देने के लिए बैंक से निकलवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना 24 जुलाई की है।
जानकारी के अनुसार किसान कृष्ण कुमार मजदूरों का भुगतान करने के लिए 24 जुलाई को हांसी आए। स्टेट बैंक की शाखा से 1 लाख रुपये निकलवाए और गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। जब वह बस में चढ़ रहे थे कि उनकी जेब से नकदी उड़ा ली गई। उनको इसकी जानकारी बाद में लगी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।