हांसी। कुंभा से पाली रोड पर तीन युवकों ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी ऑफिसर से पिस्तौल दिखाकर 1 लाख 7 हजार रुपये लूट लिए। घटना सुबह करीब सवा 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में झुंझुनू के गांव शिमला निवासी विकास ने बताया कि वह नारनौंद स्थित अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में रिकवरी ऑफिसर के पद पर नियुक्त है। सोमवार सुबह कुंभा से नारनौंद जाने के लिए निकला था। कुछ दूर चलने पर एक युवक सीमेंट की कुर्सी पर मुंह ढके बैठा था। उसने अचानक बाइक पर डंडा मारा
जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। इसके बाद बुलेट बाइक पर दो और युवक आए और पिस्तौल दिखाकर मोबाइल, बैग व बाइक की चाबी छीन ली। सभी लुटेरे गांव पाली की तरफ भाग गए। बैग में एक लाख 7 हजार रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।