फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: सुबह छाए कोहरे से दृश्यता घटी, 19 को पश्चिमी विक्षोभ से फिर बरसात के आसार

Fri, 17 Jan 2025 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के अनुसार इस समय गिरने वाला कोहरा फसलों के लिए काफी फायदेमंद है जिसमें गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में छाया कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। हिसार में सुबह के समय कोहरा छाने से वाहनों की गति काफी कम रही। दृश्यता लगभग 100 मीटर के आसपास रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। 19 जनवरी की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बादलों का असर दिखेगा जिससे कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।  
विज्ञापन




पानीपत में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से कम रही। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। हवा चलने से ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में एक दिन राहत के बाद शुक्रवार को कोहरा छा गया। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीत लहर से कंपकंपी बढ़ रही है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

झज्जर में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा रहा, जिसके चलते दृश्यता करीब 5 से 10 मीटर रही। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भिवानी में शुक्रवार सुबह कोहरे के साथ बारिश की हल्की फुहार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी तक जिले में बारिश के साथ शीतलहर चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें