हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अच्छे से पढ़ाई न कर पाने से 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल हुए 1,06,800 विद्यार्थियों को पास होने के लिए दूसरा मौका दिया है। सरकार ने सोमवार को रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की ऑनलाइन परीक्षाएं 1 से 23 जुलाई तक अवसर एप के जरिये होंगी।
हरियाणा सरकार ने कोविड की मार झेल रहे साढ़े तीन लाख किसानों को बड़ी राहत दी है। फसली ऋणों की अदायगी के भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को लगभग 35 करोड़ रुपये ब्याज राहत प्राप्त होगी। वहीं हरियाणा में कोविड-19 के उपचार एवं प्रबंधन में उपयोग की जा रही वस्तुओं और सेवाओं पर अब जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दरों में कमी से संबंधित अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हरियाणा: 11.40 लाख जरूरतमंदों को न पैसा मिला और न ही सरसों का तेल
हरियाणा के 11.40 लाख जरूरतमंद परिवारों को न तो सरसों का तेल मिला और न ही इसके बदले घोषित की गई धन राशि। फिलहाल ये राशि मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि विभाग के पास मात्र चार लाख कार्ड धारकों के ही बैंक खाता नंबर हैं, शेष उपभोक्ताओं के खाता संख्या लेने के लिए विभाग अब परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी से संपर्क साध रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना सकंट: कोविड उपकरणों पर जीएसटी की नई दरें होंगी लागू, सीएम मनोहर लाल ने अधिसूचना को मंजूरी दी
हरियाणा में कोविड-19 के उपचार एवं प्रबंधन में उपयोग की जा रही वस्तुओं और सेवाओं पर अब जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दरों में कमी से संबंधित अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। यह अधिसूचना 14 जून 2021 से लागू होकर 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: फसली ऋण अदायगी की तारीख बढ़ाई, 3.5 लाख किसानों को मिलेगी राहत
हरियाणा सरकार ने कोविड की मार झेल रहे साढ़े तीन लाख किसानों को बड़ी राहत दी है। फसली ऋणों की अदायगी के भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को लगभग 35 करोड़ रुपये ब्याज राहत प्राप्त होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: नौवीं और 11वीं में फेल एक लाख विद्यार्थियों को दूसरा मौका, परीक्षा की डेटशीट जारी, ऑनलाइन होंगे पेपर
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अच्छे से पढ़ाई न कर पाने से 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल हुए 1,06,800 विद्यार्थियों को पास होने के लिए दूसरा मौका दिया है। सरकार ने सोमवार को रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की ऑनलाइन परीक्षाएं 1 से 23 जुलाई तक अवसर एप के जरिये होंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
पानीपत में वारदात: बेटे के लिए लड़की देखने गए थे मां-बाप, घर में पड़ा मिला बेटे का शव
पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में 23 साल के युवक की सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे उसका दोस्त निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो खून से लथपथ युवक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर...