फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: पानीपत में रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में एक की मौत, फतेहाबाद में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं

Thu, 27 Jan 2022 04:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

पानीपत के गांव शाहपुर के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। रोहतक से चंडीगढ़ जा रही सोनीपत डिपो की बस की कैंटर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि दस फरवरी तक बढ़ा दी गई है। साथ ही दुकानों व मॉल को खोलने की एक घंटे की ओर छुट दी गई है। प्रदेश में अब दुकान व मॉल खोलने के लिए 6 से बढ़ाकर सात बजे तक समय कर दिया है। इसके अलावा अन्य नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं दुध, दवा आदि की दुकानों को छुट दी गई है। नाइट कर्फ्यू भी पहले की तरह ही लागू रहेगा। बता दें कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू है। अन्य पाबंंदियां भी ज्यों की त्यों जारी रहेंगी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओ से बधुवार शाम को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में दुकानों को खोलने का समय शाम को सात बजे तक का होगा। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


पानीपत में हादसा: रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में एक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

पानीपत के गांव शाहपुर के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। रोहतक से चंडीगढ़ जा रही सोनीपत डिपो की बस की कैंटर से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयंकर थी जिसमें बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भी रोड पर जमा हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: एक फरवरी से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश जारी, अभिभावकों की अनुमति जरूरी

हरियाणा में 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली फरवरी से स्कूल खोलने का आदेश शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अपने माता-पिता से लिखित में अनुमति लेकर आनी होगी। अनुमति के बाद ही 10वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी स्कूल आ सकेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


फतेहाबाद में वारदात: कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं, सीसीटीवी में दिखे झपटमार

फतेहाबाद शहर में 26 जनवरी पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद मॉडल टाउन व हुडा सेक्टर में दिनदहाड़े स्नेचिंग की दो वारदात हुईं। दोनों ही वारदात में आरोपियों ने पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिलाओं के गले से सोने की चेन खींच ली। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस को मॉडल टाउन की घटना की सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें आरोपी सोने की चेन छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सुमित ने किया सरकार का धन्यावाद, कहा- यह खिलाड़ियों को करेगा प्रेरित

पैरालिंपियन स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुमित आंतिल ने कहा कि मैं पद्म श्री से सम्मानित करने के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह भारतीय खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए तैयारी कर रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

सिरसा: गांव मानक दीवान में घर में घुसकर अधेड़ को मारी गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते की वारदात

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथुसरी चौपटा खंड के गांव मानक दीवान में एक अधेड़ व्यक्ति को रंजिश के चलते घर में घुसकर गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गोलियां लगने से घायल करीब 60 वर्षीय भाल सिंह को सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें