हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र शाम पांच बजे बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रूलदू सिंह मानसा को सस्पेंड कर दिया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड: 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, पांच बजे से दिखेगा वेबसाइट पर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परिणाम की घोषणा की। सभी छात्र शाम पांच बजे बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक: बाथरूम में मिला मारुति कंपनी के इंजीनियर का शव, गले में बंधा था रूमाल, अब पोस्टमार्टम से पता चलेगा सच
रोहतक की आईएमटी स्थित मारूति-सुजुकी कंपनी के इंजीनियर 28 वर्षीय तुषार मेहता का शव संदिग्ध हालात में सेक्टर 2 में किराये के मकान के बाथरूम के अंदर मिला है। तुषार के गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सोनीपत: संयुक्त किसान मोर्चा में खींचतान लगातार जारी, चढूनी के बाद अब रुलदू सिंह मानसा सस्पेंड
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कुछ दिन पहले भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को सस्पेंड किया था। वहीं अब पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रूलदू सिंह मानसा को सस्पेंड कर दिया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: आज से सक्रिय होगा मानसून, 28 जुलाई तक बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। बुधवार तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 25 जुलाई की रात से फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
झज्जर: दिल्ली जा रहे पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, डंपर की टक्कर से सड़क पर गिरे, सिर के ऊपर से निकला टायर
झज्जर में छूछकवास मार्ग पर ग्वालीशन गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। एक डंपर ने पुलिस वाले की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और डंपर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...