हिसार: देव वाटिका में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत, आसपास ही हैं दोनों के मकान, बीमारी के बढ़ते प्रकोप से लोगों में डर
हिसार शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। पिछले तीन दिनों में वार्ड-5 स्थित देव वाटिका में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत हो चुकी है। जिन बच्चियों की मौत हुई हैं, उनके घर-घर भी आस-पड़ोस में हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार देव वाटिका निवासी व डेयरी संचालक दीपक असीजा की सात साल की बेटी को एक सप्ताह पहले बुखार हो गया था। परिजनों ने उसे पास ही एक क्लीनिक से दवा दिलवा दी। दवा का असर नहीं हुआ और बुखार उतरता-चढ़ता रहा। इसके बाद परिजन उसे गुलाटी अस्पताल ले गए।
...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणाः डीएपी खाद की किल्लत से निपटने को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
डीएपी खाद के बढ़ रहे संकट और किसानों में गुस्से को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें कृषि विभाग, पुलिस विभाग व अन्य आला अधिकारियों के साथ सीएम मंथन करेंगे कि संकट से कैसे निपटा जाए। प्रदेश के ताजा हालातों की जानकारी के लेने के लिए दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास पर यह बैठक होगी।
...पढ़ें विस्तृत खबर
किसान आंदोलन: गुरनाम चढूनी का छलका दर्द, बोले- राज बिना धर्म नहीं चल सकता, ये तो आंदोलन है
राजनीति में उतरकर चुनाव में भाग लेने का बयान देकर विवादों में आ चुके किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का एक बार फिर दर्द छलका उठा। राजनीति में भागीदारी का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा को ऐलनाबाद उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए था। सक्रिय राजनीति में उतरने के पक्षधर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि राज बिना तो धर्म भी नहीं चल सकता, हम तो फिर भी आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ये है कि जिनके पास वोट हैं, उनके पास राज नहीं है और जिनके पास राज है, उनके वोट ही नहीं है। जिनके वोट हैं, किसान वे तो सड़कों पर प्रदर्शन करके डंडे खाने का काम कर रहे हैं। कॉर्पोरेट घरानों के पास वोट नहीं है लेकिन वे देश पर राज कर रहे हैं।
...पढ़ें विस्तृत खबर
फतेहाबाद: जाखल पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक ने किया हंगामा, साथियों के साथ मिलकर एसएचओ से की धक्कामुक्की
पंजाब-हरियाणा की सीमा के साथ लगते फतेहाबाद जिले के जाखल बस स्टैंड के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ युवकों ने खूब बदतमीजी की। युवकों ने एसएचओ से भी अभद्र व्यवहार किया। दरअसल एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तभी एसएचओ भी वहां पहुंच गए और हंगामा कर रहे दो युवकों को पीसीआर में बैठाने लगे। युवकों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए जाखल थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ काफी देर तक हंगामा किया।
...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दी मान्यता
हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक की पढ़ाई इसी सत्र से हिंदी भाषा में होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने शैक्षिक सत्र 2021-22 से हिंदी कोर्स शुरू करने की मान्यता दे दी है। दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विश्वविद्यालयों में दूरभाष नंबर, ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। गुरु जंभेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार को संगणक विज्ञान अभियांत्रिकी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), सूचना प्रौद्योगिकी (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है।
...पढ़ें विस्तृत खबर