अब बिजली का बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं के समय की बचत होगी और कार्यालय आने-जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बिल भरने के लिए लगने वाली लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए निगम ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था कर दी है। अब उपभोक्ता अपने आसपास स्थापित अटल सेवा केंद्र (एएसके) और सर्व सेवा केंद्र (सीएससी) में ही अपना बिल संबंधी भुगतान कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस बिल भुगतान करने के बाद उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क व टैक्स नहीं देना पड़ेगा। उन्हें केवल अपने बिल की राशि का ही भुगतान करना है। बिल भरने का अतिरिक्त शुल्क पांच रुपये और जीएसटी निगम स्वयं वहन करेगा।
पढ़ें अन्य खबरें...
पानीपत: सरंपच पति व उसके चचेरे भाई पर चाकुओं से हमला, चचेरे भाई की मौत, घटना का वीडियो वायरल
हरियाणा के पानीपत जिले की तहसील मतलौडा के गांव आसन कलां के सरपंचपति और उसके चचेरे भाई को खेत में घेरकर विरोधियों ने हमला कर दिया और चाकूओं से गोद दिया। सरपंचपति और उसके चचेरे भाई को बचाने गए तीन लोगों पर भी हमला कर दिया गया। सरपंच के चचेरे भाई की मौके पर मौत हो गई। चाकू से गोदते हुए हत्या की वीडियो वायरल हो गई। सरपंच पति को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है। तीन अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
धोखाधड़ी: दस साल तक मृतक महिला के खाते में नहीं हुआ लेनदेन तो बैंक कर्मियों ने फर्जी तरीके से निकाल लिए 46 लाख 30 हजार
बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 46 लाख 30 हजार रुपये की चपत लगाने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा स्थित एसबीआई शाखा के मैनेजर प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारी गौरव इंदौरा व सुशील कुमार द्वारा अवैध तरीके से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सफीदों के मृतक खाताधारी सावित्री देवी के खाते को बैंक की सफीदों शाखा से पिल्लूखेड़ा शाखा में तबदील कर फर्जी कागजात के आधार पर खाते से 46 लाख 30 हजार 100 रुपये निकाले हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जींद: कार की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, 55 साल की महिला घायल
हरियाणा के जींद जिले के शाहपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं 55 साल की महिला घायल हो गई। सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विपक्ष आपके समक्ष: हुड्डा बोले- भाजपा कहती थी 75 पार, जजपा कहती थी यमुना पार, स्वार्थ के कारण दोनों बन गए यार
कांग्रेस के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका संघर्ष सिर्फ सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, प्रदेश का वातारण बदलने के लिए है।कोई भी वर्ग प्रदेश की सरकार से खुश नहीं है। हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा कहती थी 75 पार, जजपा कहती थी भाजपा का करेंगे यमुना पार, लेकिन चुनाव के बाद स्वार्थ के कारण दोनों यार बन गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: दो जगह पराली में लगी भयंकर आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नखाटिया के खेतों में गुरुवार दोपहर को पराली की गांठें उठाने आए ट्रक में गांव की फिरनी के पास से गुजर रही बिजली की हाईवोल्टेज तारों से आग लग गई। ट्रक में पराली में आग लगते देख लोगों ने चालक को इस बारे में बताया। चालक सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को खाली खेतों की ओर ले गया और नीचे कूद कर अपनी जान बचाई।
पढ़ें विस्तृत खबर...