सिरसा के रानियां के मोहर सिंह थेहड़ी के ग्रामीणों ने सीआईए टीम पर हमला कर देसी शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को टीम के कब्जे से छुड़वा लिया। हमलावरों में पांच महिलाओं सहित कुल 25 लोग शामिल थे। हमलावरों में पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तय समय से पहले रखी पार्टी कार्यालय की नींव, गुस्साए किसानों ने उखाड़ फेंकी
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। झज्जर में किसानों की नाराजगी और काले झंडे दिखाए जाने की सूचना पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तय कार्यक्रम से करीब दो घंटे पहले सुबह आठ बजे ही रेवाड़ी रोड पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय की नींव रखने पहुंच गए।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ बंदिशों के साथ अनलॉक की तरफ बढ़ रहा हरियाणा, डेढ़ माह बाद खुले जिम
हरियाणा में लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ाया गया है। हालांकि सरकार ने कुछ राहतें भी दी हैं। 'महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा' की नई गाइडलाइंस में दुकानों को खोलने का सम-विषम फार्मूला खत्म कर दिया है। अब सभी दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
सैर करने निकले स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे के कत्ल के चश्मदीद गवाह थे
हरियाणा के जींद में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव अलीपुरा में हुई। 65 वर्षीय सुरेश वशिष्ठ सुबह सैर करने के लिए निकले थे। कार सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी। सुरेश वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर...
ग्रामीणों ने किया सीआईए टीम पर हमला, देसी शराब के सप्लायर को भगाया
सिरसा के रानियां के मोहर सिंह थेहड़ी के ग्रामीणों ने सीआईए टीम पर हमला कर देसी शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को टीम के कब्जे से छुड़वा लिया। हमलावरों में पांच महिलाओं सहित कुल 25 लोग शामिल थे। हमलावरों में पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की।
पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा : बाजार में उपलब्ध ही नहीं हैं सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं तक की पुस्तकें
हरियाणा में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को किताबों के लिए 200-300 रुपये मुहैया करवाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की आठवीं तक की किताबें बाजार में मिलती ही नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर...