फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 15 जून तक आएगा 10वीं कक्षा का परिणाम और बेहद सुरक्षित हैं हरियाणा के गांव... पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें 

Thu, 03 Jun 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक 16 साल की मुस्लिम लड़की की दूसरी शादी का मामला आया है। 
 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शहरों की अपेक्षा गांव अधिक सुरक्षित हैं। हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत किए गए जांच अभियान के तहत इस प्रकार के आंकड़े सामने आए हैं। वहीं कोरोना को मात दे चुके भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह अगले दो महीने किसी से नहीं मिलेंगे...पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


रोहतक: फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत, पेट में दर्द के बाद पीजीआई में हुई जांच 
साध्वी यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम के पेट में बुधवार शाम को अचानक दर्द हुआ। इसके बाद पीजीआई में पांच डॉक्टरों की टीम ने राम रहीम की जांच की। पढ़ें पूरी खबर...   


हरियाणा: दो माह तक किसी से नहीं मिलेंगे भिवानी के सांसद 
भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद धर्मबीर सिंह आगामी दो माह तक किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलेंगे। सांसद ने वीडियो जारी कर ये सूचना दी है।  
पढ़ें पूरी खबर...   
विज्ञापन


हरियाणा: 15 जून तक आएगा 10वीं कक्षा का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा 12वीं का रिजल्ट
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे। 10वीं कक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर देंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...    
विज्ञापन


कोरोना: शहरों से अधिक सुरक्षित हरियाणा के गांव 
हरियाणा में शहरों की अपेक्षा गांव अधिक सुरक्षित हैं। हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत किए गए जांच अभियान के तहत इस प्रकार के आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश के केवल चार जिलों के गांवों में पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर है। शेष में इससे कम है। 
पढ़ें पूरी खबर...   

अजीब: 16 साल की मुस्लिम लड़की ने दूसरी शादी कर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने दिए काउंसिलिंग के आदेश
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक अजीबो-गरीब मामला आया है। 16 साल की उम्र में दूसरी शादी कर एक मुस्लिम लड़की ने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी। इसके बाद हाईकोर्ट ने लड़की की काउंसिलिंग का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि वैसे तो मुस्लिम लड़की की दूसरी शादी अवैध है लेकिन यहां जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। 
पढ़ें पूरी खबर...  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें