फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: फिर संसद कूच की तैयारी में किसान और प्रदेश कांग्रेस में भी छिड़ी रार... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Fri, 02 Jul 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी रार छिड़ गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हुड्डा समर्थक सभी 19 विधायक गुरुवार को पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से दिल्ली में मिले और अपना असंतोष जाहिर किया।  
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने के बाद भी सरकार से बातचीत का रास्ता नहीं खुल रहा है। इससे किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है और किसान संसद कूच की तैयारी कर रहे हैं। वहीं किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा करने वालों पर निशाना साधा है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें 
विज्ञापन


हरियाणा: गुरनाम चढ़ूनी ने सीएम को बताया पाकिस्तानी, भड़के विज ने कहा-नासमझी की बात न करें
किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा करने वालों पर निशाना साधा है।
पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन


अब हरियाणा कांग्रेस में रार: हुड्डा समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष सैलजा के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-अध्यक्ष बदलो
पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी रार छिड़ गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हुड्डा समर्थक सभी 19 विधायक गुरुवार को पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से दिल्ली में मिले और अपना असंतोष जाहिर किया।  
पढ़ें पूरी खबर...  

किसान आंदोलन: संसद कूच की फिर तैयारी, हिंसा न हो.. इसलिए हाथ बांधकर पैदल जाने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजने के बाद भी सरकार से बातचीत का रास्ता नहीं खुल रहा है। इससे किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है और किसान संसद कूच की तैयारी कर रहे हैं। अब किसानों का कहना है कि किसी तरह की हिंसा नहीं हो, उसके लिए हाथ बांधकर संसद तक मार्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...    

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 आईएएस और 32 एचसीएस का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां मिली तैनाती
हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार देर शाम सरकार ने 11 आईएएस, 32 एचसीएस और दो एचपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। आईएएस संजीव वर्मा और ताकतवर हुए हैं। उन्हें बीज प्रमाणीकरण एजेंसी के प्रबंध निदेशक का भी जिम्मा सौंपा गया है। अभी वह बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी देख रहे हैं। कई एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को बदला गया है।   
पढ़ें पूरी खबर...  

हरियाणा: बिना बताए जिले से बाहर रात गुजार रहे डीसी, सरकार ने कसी नकेल, सीआईडी से मांगी रिपोर्ट
हरियाणा में कई जिलों के डीसी बिना बताए जिले से बाहर रात गुजार रहे हैं। मामला सरकार के संज्ञान में आया तो पता चला कि एक दो बार तो ऐसा भी हुआ कि डीसी महोदय कैंप आफिस से काम करने का बहाना बना कर दोपहर बाद ही हाजिर हुए, जबकि एक दो डीसी रात के समय चंडीगढ़ में टहलते देखे गए।
पढ़ें पूरी खबर...   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें