फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए राहत भरा दिन और नहीं बढ़ेगा रोडवेज का किराया... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Thu, 01 Jul 2021 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर सिमटने लगी है। पिछले एक माह में पॉजिटिविटी रेट में जबरदस्त गिरावट आई है। कई जिलों में तो यह 5 से 10 प्रतिशत तक घटी है। हालांकि रोहतक में संक्रमण दर अब भी 6.46 प्रतिशत है। शेष सभी जिलों में 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी दर है। अहम बात ये है कि जिन जिलों में वैक्सीनेशन अधिक हुआ है, वहां की पॉजिटिविटी दर घटी है और तेजी से रिकवरी दर भी बढ़ी है। पिछले साल कोराना महामारी की शुरुआत में जो 98 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दर थी, अब वही बहाल हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार तेजी से टीकाकरण और कोरोना की लहर कम होने से ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को प्लाट आवंटित करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत मिली है। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार 2 जुलाई को तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राहत: एजेएल प्लाट आवंटन मामले में कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को प्लाट आवंटित करने के मामले में निचली अदालत द्वारा चार्ज फ्रेम करने को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में आगे किसी भी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इस मामले में हुड्डा की ओर से कपिल सिब्बल बहस कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 
दो जुलाई को तिहाड़ से रिहा होंगे इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, पहले जाना पड़ेगा जेल  
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार 2 जुलाई को सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल में पहुंचेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...

कोरोना में रोडवेज को हुए घाटे की भरपाई करेगी सरकार, दो साल में 2100 करोड़ का हुआ है घाटा
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने रोडवेज को बड़ी राहत दी है। कोरोना के कारण दो साल में हुए घाटे की भरपाई सरकारी कोष से होगी। कोरोना की दोनों लहर में रोडवेज को 2100 करोड़ से अधिक की वित्तीय चपत लगी है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा : नहीं बढ़ेगा रोडवेज का किराया, परिवहन मंत्री ने निजीकरण की अटकलें भी खारिज कीं
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के किराया में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। ऐसा सरकार का कोई इरादा नहीं है। रोडवेज आम आदमी का हवाई जहाज है, जो उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाने का एकमात्र सस्ता और भरोसेमंद साधन है। 
पढ़ें पूरी खबर...  

हरियाणा में सिमटने लगी संक्रमण दर, बढ़ी ठीक होने की रफ्तार, रोहतक की चिंता बरकरार 
हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर सिमटने लगी है। पिछले एक माह में पॉजिटिविटी रेट में जबरदस्त गिरावट आई है। कई जिलों में तो यह 5 से 10 प्रतिशत तक घटी है। हालांकि रोहतक में संक्रमण दर अब भी 6.46 प्रतिशत है।  
पढ़ें पूरी खबर...  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें