फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में रोडवेज बसों की हड़ताल खत्म

Wed, 22 Jan 2014 01:05 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बसों की हड़ताल खत्म हो गई है। हरियाणा सरकार के साथ बातचीत बैठक सफल होने पर आज हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की।
विज्ञापन


बैठक में हरियाणा सरकार की तरफ से उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, परिवहन मंत्री आफताब अहमद, मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव आर.एस. दून तथा धर्मवीर गोयल थे, जबकि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की तरफ से आल हरियाणा रोडवेज वर्कज यूनियन, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा, हरियाणा रोडवेज वर्कज यूनियन-इंटक व हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे।

उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में मुद्दों पर आम सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सहमति होने के बाद आज हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने दो दिवसीय हड़ताल वापिस लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहमति के पश्चात एक जनवरी, 2003 के उपरांत आज तक भर्ती किए गए सभी चालकों व परिचालकों को उनकी नियुक्ति की तिथि से नियमित वेतनमान दिया जाएगा तथा एक जनवरी, 2014 को निर्धारित तिथि मानकर, ऐसे सभी कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति की तिथि से नियमित वेतनमान के आधार पर एसीपी व वार्षिक वेतन वृद्धि देकर उनका वेतन निर्धारित किया जाएगा।

सुरजेवाला ने बताया कि सभी चालकों व परिचालकों को चालक व परिचालक का वेतनमान ही दिया जाएगा। एक जनवरी, 2003 के बाद नियुक्त किए गए सभी चालक व परिचालक, जो उपरोक्त लाभ के पात्र होगें, वह इस सहमति के तहत नियुक्ति की तिथि से 31 दिसंबर, 2013 तक वेतन का बकाया नहीं लेंगें।

इस समझौते के तहत पे-स्केल के बारे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की खंडपीठ के द्वारा दिए गए निर्णय को चुनौती दिए जाने वाली उच्चतम न्यायालय में दायर विशेष याचिका हरियाणा सरकार वापिस लेगी, बशर्तें सभी लाभपात्र चालक व परिचालक उपरोक्त समझौते का शपथ-पत्र व सरकार के आला-अधिकारी  भी इस समझौते का शपथ-पत्र उच्चतम न्यायालय में समझौते के तौर पर प्रस्तुत कर तथा समझौते के आधार पर विशेष याचिका को वापिस ले लिया जाएगा।
विशेष याचिका को वापिस लेने के उपरांत ही एक जनवरी, 2014 की निर्धारित तिथि से सभी कर्मचारी नियमित वेतनमान के पात्र होंगें। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से लगभग 8200 कर्मचारियों को लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा निजी बस रूट परमिट देने के विषय पर तालमेल कमेटी अपने सुझाव व एतराज सरकार द्वारा गठित कमेटी को लिखित तौर पर देगी, जिस पर कमेटी द्वारा उचित विचार किया जाएगा।

परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि जो भी मुद्दे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी।

हड़ताल को वापिस लेने की घोषणा करते हुए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य दलबीर किरमारा ने कहा कि उनकी सरकार के साथ वार्ता में मुद्दों पर आम सहमति बनी है।

हरियाणा रोडवेज के लगभग 8200 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। कर्मशाला के कुछ कर्मचारियों को भी पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोनस के प्रति भी सरकार ने नीति निर्धारित करने के लिए उन्हें आश्वासन दिया है। बैठक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के दलबीर किरमारा, दलबीर नेहरा, हरिनारायण शर्मा, अनूप सहरावत, आजाद मलिक और बलराज देशवाल शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें