फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लुटेरों से निपटेगी हरियाणा पुलिस

Thu, 30 Jan 2014 01:20 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस एटीएम मशीन के लुटेरों से निपटने की तैयारी कर रही है। प्रदेश्ा में एटीएम मशीन इस समय लुटेरों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के रिकार्ड में अभी तक कार्ड स्कैनिंग, कार्ड बदलने और पिन हैक करने की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन अब एटीएम मशीनों की सुरक्षा पुलिस के लिए बड़ी चिंता बन गई है।
विज्ञापन


लिहाजा अब ऐसी एटीएम मशीनों पर पुलिस रिसर्च कर रही है। जो मशीनें चार नटों पर टिकी होती हैं, लिहाजा लुटेरे गैस कटर से ऐसी मशीन को काट कर ले जाते हैं।

भविष्य में यह घटनाएं न हो, इसके लिए इन मशीनों की इंस्टालेशन मजबूत की जाएगी।

बैंकों से बात करके उनके सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरटी गार्ड और एटीएम से छेड़छाड़ होने पर अलार्म का प्रावधान करवाया जाएगा।

स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की ओर से पहले ही हरियाणा पुलिस को इस बात की पेशकश की जा चुकी है कि ऐसे मामलों में बैंकों के साथ पत्राचार करना जरूरी है, क्योंकि तकनीक आधारित सुरक्षा ही ऐसे व्यावसायिक केंद्रों को पूरी तरह सुरक्षित कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें