फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास पथ पर आगे है हरियाणा

Fri, 01 Nov 2013 09:35 PM IST
हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि  हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पिछले आठ वर्षों के दौरान हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने माहौल बदलने का कार्य किया है। वह कांग्रेस भवन में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने बताया कि रेल और रोड की 1500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जिले को मिली हैं। आजादी के साठ साल बाद हरियाणा का पहला हवाई अड्डा भी हिसार को मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है।


उन्होंने कहा कि गुजरात में महज बीस फीसदी लोगों को मात्र तीन सौ रुपये पेंशन दी जा रही है। जबकि हरियाणा में छह सौ से साढ़े सात सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब इस पेंशन में बढ़ोतरी के लिए एक जोटा मारने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन



वहीं इस अवसर पर शहरी निकाय विकास मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। ऐसे में शक्ति रैली के लिए हिसार के सभी कार्यकर्ताओं से दिल से मेहनत करनी होगी। उन्होंने विभिन्न कर से राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने हिसार को काउंटर मैगनेट सिटी बनाने का कार्य किया और शहर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ने कहा कि गोहाना में देश की सबसे बड़ी रैली होने जा रही है। इस रैली के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कह चुके हैं कि हंसते-हंसते आओगे और कूदते-कूदते जाओगे।


इस मौके पर पिछड़ा वर्ग एवं कमजोर वर्ग आयोग के चेयरमैन राम निवास घोड़ेला, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, महिला आयोग की अध्यक्षा सुशीला शर्मा, विधायक संपत सिंह, जिप चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा, नगर निगम मेयर शकुंतला राजलीवाल, पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, रामभगत शर्मा, पीडी चौधरी, धर्मबीर गोयत, कांग्रेस एससी सैल के वरिष्ठ उप प्रधान ताराचंद बलियाली, दिलबाग सिंह, सीयाराम रावतखेड़ा, सुदेश सरपंच, विजय मास्टर, बीर सिंह दलाल, संत राम प्रकाश, हंसराज बैनिवाल, दयानंद सैनी, भीम महाजन, कुरड़ा नंबरदार, तेजबीर पूनिया और प्रवीण नंगथला सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें