फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ग्रुप डी के 16 हजार पदों पर भर्ती जल्द

Sun, 15 Dec 2013 12:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों में ग्रुप डी के 16000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी विभागों, निगमों, बोर्डों से ग्रुप डी कर्मचारियों के रिक्त पदों की संख्या की जानकारी मांगी थी।

प्रदेश में ग्रुप डी के कुल 16300 से ज्यादा पद हैं, जिनमें से करीब 13000 पदों पर भर्ती राज्य स्तर पर की जाएगी जबकि करीब 3000 पदों पर विभाग, बोर्ड या निगम स्वयं भर्ती करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 15 अक्तूबर को सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों की बैठक बुलाकर मुख्य सचिव द्वारा मांगी गई खाली पदों की जानकारी तुरंत मुहैया कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


विभागों की ओर से इस बाबत जानकारी अब मुख्य सचिव कार्यालय पहुंच चुकी है।

ग्रुप डी में चौकीदार, सेवादार, चपरासी, संदेशवाहक जैसे अनेक पद आते हैं।

इन पदों के लिए चार प्रकार की शैक्षणिक योग्यता है। कुछ पद ऐसे हैं जिनके लिए आवेदक के लिए मामूली पढ़ना-लिखना ही काफी है जबकि कुछ पद ऐसे हैं जिनके लिए योग्यता आठवीं पास है।

कुछ पदों के लिए दसवीं या बारहवीं पास योग्यता है।

सरकार ने फैसला किया है कि जो पद आठवीं से नीचे (पढ़ना, लिखना) की योग्यता वाले हैं, उन्हें विभागाध्यक्ष या बोर्ड, निगम खुद भरेंगे। ऐसे पदों की संख्या करीब 3000 है।
विज्ञापन



आठवीं पास को देना होगा टेस्ट
करीब 10000 पद आठवीं पास योग्यता की श्रेणी के हैं। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे जाएंगे।

इसके लिए श्रम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

महाराष्ट्र नॉलेज कारपोरेशन के सहयोग से वेबसाइट तैयार कर ली गई है।

इस योग्यता के पदों के लिए जो आवेदन पहुंचेंगे, उनमें से छंटनी के लिए 100 अंकों का लिखित टेस्ट लिया जाएगा।

लिखित टेस्ट के बाद कुल पदों का दस गुना आवेदक मेरिट के अनुसार छांटे जाएंगे। इसके बाद साक्षात्कार होगा।

साक्षात्कार के 15 अंक होंगे। लिखित टेस्ट के अंकों और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार होगी। दसवीं और बारहवीं पास योग्यता वाले पदों के आवेदकों में से अंकों के आधार पर छंटनी की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता में दसवीं के 50 अंक निर्धारित किए हैं। साक्षात्कार के 26 अंक होंगे। शैक्षणिक और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर चयन सूची तैयार होगी।


जिला उपायुक्त लेंगे साक्षात्कार
ग्रुप डी के पदों के लिए जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी।

चंडीगढ़ और पंचकूला मुख्यालय के पदों और पंचकूला जिले के पदों के लिए तीन कमेटियां गठित होंगी।

ये सब कमेटियां साक्षात्कार लेने के बाद अपने अंक राज्य मुख्यालय पर भेज देंगी। अंत में राज्य स्तर पर चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें