फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार बांटेगी साढ़े तीन लाख मकान

Sat, 06 Apr 2013 02:49 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार अगले दो वर्ष में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को साढ़े तीन लाख मकान बनाकर देगी। ये मकान इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें से डेढ़ लाख मकान शहरी क्षेत्र में और दो लाख मकान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए वर्तमान बजट में प्रावधान भी कर दिया गया है।

कैनाल रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने मकान का सपना देखने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को भी अफोर्डेबल हाउस स्कीम के तहत मकान उपलब्ध कराने की योजना का खाका तैयार कर रही है।
विज्ञापन


इसके तहत एक निर्धारित दाम पर उन्हें आवास मुहैया करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी व स्वतंत्रता सेनानियों का आंदोलन के दौरान यही सपना था कि देश का कोई भी व्यक्ति रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित न रहे। इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने भी यह निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति छत के बगैर नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें