फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह : जिला अदालत ने कांग्रेस विधायक मामन खान को दी जमानत. समर्थकों के साथ पहुंचे आफताब के घर

Wed, 04 Oct 2023 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

जमानत मिलने के बाद मामन खान समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता आफताब अहमद के घर गये।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मामन खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की जिला अदालत मे कांग्रेस विधायक मामन खान को अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। जमानत मिलने के बाद मामन खान समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता आफताब अहमद के घर गये। इससे पहले शनिवार को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक मामन खान को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने उन्हें दो मामलों में जमानत दे दी लेकिन हिंसा से संबंधित दो अन्य मामलों में अभी तक जमानत नहीं मिली। 

विज्ञापन

शनिवार को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख तीन अक्तूबर तय की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप दुग्गल ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक की जमानत याचिका पर अपना आदेश शाम 4 बजे तक सुरक्षित रख लिया था।



कोर्ट के फैसले के अनुसार कांग्रेस नेता को एफआईआर संख्या 149, 150 में जमानत दे दी गई थी लेकिन नगीना थाने की एफआईआर 137, 148 में खान को जमानत नहीं मिली। खान को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें