हरियाणा में अमर उजाला फाउंडेशन व जिलों के प्रशासन की ओर से रविवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया गया। लोगों ने कदम ताल मिलाकर जगरूकता निकाली और लोगों को निष्पक्ष व स्वतंत्र होकर मतदान करने का संदेश दिया। दादरी में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने शिरकत की।
बता दें कि रविवार को सुबह साढ़े 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर सबसे पहले मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद एडीसी जयेंद्र छिल्लर ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी से मतदान करने का आग्रह किया। इसके बाद सभी को निष्पक्ष होकर हर हाल में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। लगभग 6:45 पर एडीसी ने शहर के रोजगार्डन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद लोगों का पूरा जत्था रोज गार्डन से नारे लगाते हुए परशुराम चौक पर पहुंचा। वहां दो मिनट के ठहराव के बाद वापस रोज गार्डन में आकर वॉकथॉन का समापन किया गया। विभिन्न विभागों से आए सभी अधिकारियों व खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें मतदान के प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में बीईओ राजबाल मलिक, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसओ संधू बाला, एशियन स्वर्ण पदक विजेता व कुश्ती कोच विकास सांगवान, भीम अवॉर्डी व पैरा एथलीट कोच ज्ञानेंद्र सिंह, एथलेटिक्स कोच बिजेंद्र सिंह, वालीबॉल कोच अशोक अहलावत, फुटबॉल कोच पूनम, क्रिकेट कोच सन्नी सिंह, खो-खो कोच परविंद्र सिंह, महेश सिंहमार, स्वीप टीम सदस्य डॉ. सतीश साहू, वीरेंद्र सिंह, अनिल फौख्ट, हरपाल आर्य, सुंदरपाल फौगाट, रविंद्र सिंह, राजीव आरोड़ा, शिक्षा विभाग से प्रदीप कौशिक, कोच गौरव कुमार, कोच कप्तान सिंह, कोच नरेश बलौदा, जगदीश सिंह, कोच संजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।