फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दिवस पर बेरी को 101 करोड़ की परियोजनाएं

Fri, 01 Nov 2013 09:56 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य विकास करना है। हरियाणा ने पिछले आठ वर्षों के दौरान विकास के मामले में उल्लेखनीय तरक्की की है।
विज्ञापन


उन्होंने यह बात शुक्रवार को बेरी क्षेत्र को एक ही दिन में करीब 101 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के आधा दर्जन से अधिक मेगा प्रोजेक्ट समर्पित करते हुए कही।

बेरी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कांग्रेस सांसद ने एक साथ तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया और पांच अन्य बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


सांसद बेरी में गोहाना रैली के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए थे। इससे पहले उन्होंने बेरी की इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का श्रीगणेश किया।

सांसद दीपेंद्र ने बेरी में करीब 47 करोड़ की लागत से बनने वाले करीब छह किलोमीटर लंबे नए बाईपास, करीब 32 करोड़ की लागत से बेरी कस्बे को दूबलधन, माजरा, बिगोवा से झज्जर-दादरी मार्ग तक जाने वाली 18.37 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण, उपमंडल के लिए करीब 11 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले लघु सचिवालय, करीब पांच करोड़ से निर्मित होने वाले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और कस्बे में बरसाती पानी की निकासी के लिए 1.80 करोड़ की लागत से बनने वाले पंपिंग स्टेशन की भी आधारशिला रखी।

उन्होंने बेरी कस्बे के लिए दो करोड़ की लागत से निर्मित नई सब्जी मंडी, ढाई करोड़ से तैयार प्याज भंडारण केंद्र तथा 2.32 करोड़ से बने 4200 मीट्रिक टन क्षमता वाले अनाज के गोदाम का उद्घाटन भी किया। दीपेंद्र ने कार्यकर्ताओं को हरियाणा शक्ति रैली का न्योता दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं बेरी से विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने गोहाना रैली देश भर में विपक्षी दलों को करारा जवाब होगी।

इस अवसर पर बादली के विधायक नरेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद सागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़ एडवोकेट, बलवंत बेरी, अजय अहलावत, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, जिप अध्यक्ष सतीश छिक्कारा, स्वतंत्रता सेनानी ललती राम, डॉ. बिजेंद्र अहलावत, महेंद्र शर्मा, अमरजीत धांदलान, विकास अहलावत एडवोकेट, मुकेश भदानी, श्रीओम अहलावत, विनोद खरमाण, रवि कादियान, अंगद पहलवान, तस्वीर अहलावत, संत सुरहेती, उमेद मातनहेल, गुलाब सिंह, जगशेर कादियान एडवोकेट, सतपाल देशवाल, कर्मवीर महराणा, बंटी सफीपुर व संजीव कादियान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अंडर-14 में निशांत और ओपन में हिमांशु चैंपियन


Under-14 Nishant & Himanshu champion in Open Categery

Sports, Chess, Champion, Jhajjar


झज्जर/ब्यूरो

हरियाणा के जिला झज्जर में पाटौदा स्थित वीके पब्लिक स्कूल में चल रही हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की पांचवीं जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप शुक्रवार को संपन्न हुई।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुक्रवार को अंतिम दो मुकाबले कराए गए।

इनमें अंडर-14 आयु वर्ग में निशांत ढाहमा ने बाजी मारी और ओपन वर्ग में भिवानी के नेशनल खिलाड़ी हिमांशु चौहान चैंपियन रहे।

विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते मुख्य अतिथि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश धनखड़ ने कहा कि खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

एचसीए ने तमिलनाडू, गोवा और गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में शतरंज को पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल करने की मांग की।

एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा और जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का जिला ओलंपिक टीम में चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ी दिसंबर माह में गुड़गांव में होने वाले हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में निशांत ढाहमा पहले और नितेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में विनिता पहले, भारती दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


ओपन वर्ग में भिवानी के हिमांशु चौहान पहले, कुलदीप शर्मा दूसरे, झज्जर के अमित दहिया तीसरे स्थान पर रहे।

महिला ओपन वर्ग में वैशाली ने पहला, एकता ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर सुभाष खोला, लख्मीचंद, राजकुमार गुड्डू प्रधान, परविंदर नंबरदार, रामोता नंबरदार, प्यारेलाल, अनिल सरपंच, राधेश्याम पारिख, राज प्रधान, स्कूल संचालक बलवंत, सीमा देवी, प्रधानाचार्या दीप शिखा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें