फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Tue, 23 Jan 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पत्नी मेघना ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। समर्थक भी सोशल मीडिया पर परिवार को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला और मेघना की शादी की फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घर एक नन्ही परी आई है। वह प्राण प्रतिष्ठा के दिन पिता बने हैं। उनकी पत्नी मेघना ने 22 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है। चौटाला दंपती की यह पहली संतान है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी पत्नी मेघना और मुझे एक अनमोल बेटी का आशीर्वाद मिला। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा पहुंचे थे अयोध्या 
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नवजात बेटी के दादा डॉ. अजय सिंह चौटाला व प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला (बेटी के चाचा) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें