फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को हरियाणा CEO का नोटिस: मतदाता सूची अनियमितताओं पर मांगे सबूत, 10 दिन का दिया समय

Sun, 10 Aug 2025 09:01 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है।  7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं से संबंधित आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे उन दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा के चुनाव से संबंधित आरोप लगाए थे। राहुल गांधी से कथित मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिनों के भीतर विवरण और हस्ताक्षरित घोषणा पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दिए गए बयानों में उल्लेख है कि हरियाणा की मतदाता सूची में कथित रूप से अयोग्य मतदाताओं को शामिल करने और योग्य मतदाताओं को बाहर करने से संबंधित है। इस संबंध में दस्तावेजों को 10 दिन के अंदर प्रदान करवाया जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें