फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में चार सीटें जीतेगी कांग्रेसः कैप्टन

Fri, 09 May 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘हरियाणा में कांग्रेस को चार से पांच सीटें मिल सकती हैं। गुड़गांव में अगर मेरे बेटे चिरंजीव राव को टिकट मिलती तो गुड़गांव में कांग्रेस की स्थिति बेहतर होती।
विज्ञापन


फिलहाल राव इंद्रजीत सिंह को पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर का फायदा मिलेगा।’ यह टिप्पणी बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने अपने दफ्तर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए की।

उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा का यह बयान बिल्कुल गलत है कि मंत्रियों को कोई शक्ति नहीं है। हरियाणा में मंत्रियों को पूरी शक्तियां हैं।

उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि कांडा मंत्री थे तब तो उन्होंने यह बात नहीं कही। अब वे ‘बड़े नेता’ बन गए हैं। कांडा ने पांच साल तक मौज मारी। अब मंत्री नहीं रहे तो दिक्कत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कांडा के उस बयान को हास्यास्पद और काल्पनिक बताया जिसमें कांडा ने मंत्रियों को फौन टैप किए जाने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री के फोन टैप नहीं होते हैं। विनोद शर्मा के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर कैप्टन यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के करीबी हैं।

विधानसभा में बजट या राज्यपाल के अभिभाषण पर जब भी बहस होती थी, उसकी शुरुआत विनोद शर्मा करते थे। उनकी कांग्रेस और सरकार में कोई अनदेखी नहीं हुई।

मगर गोपाल कांडा की पार्टी से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें गुड़गांव से टिकट की आफर की थी मगर उनकी तबियत खराब थी इसलिए उन्होंने अपने बेटे के लिए टिकट मांगी थी।

बेटे को टिकट मिलती तो गुड़गांव लोकसभा के पांच लाख युवाओं की काफी वोट उन्हें मिलती। उन्होंने कहा कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

नए कानून के तहत अधिग्रहण हो
कैप्टन अजय यादव ने बावल, रेवाड़ी के किसानों की जमीन अधिग्रहण के लिए हो रहे बवाल पर कहा कि वे किसानों की मांग से सहमत हैं।

किसानों की मांग है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण नए कानून के तहत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से गठित कमेटी में वे शामिल नहीं हैं मगर जमीन का अधिग्रहण नए कानून से ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें