फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा 10वीं, 12बीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: एग्जाम खत्म होने के इतने दिन बाद आएगा परिणाम, मैनुअल चेक होंगे पेपर

Fri, 21 Mar 2025 09:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च तक संपन्न हो जाएगी। इसके बाद पेपरों की चेकिंग शुरू होगी और तय समय में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
रिजल्ट की खुशी मनाते हुए - फोटो : एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं खत्म होने वाली हैं। बोर्ड परीक्षा के बाद अब परीक्षा परिणाम को लेकर अधिकारियों ने रणनीति तय कर ली है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम 45 दिनों के भीतर आएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य ऑनलाइन नहीं बल्कि मैनुअल तरीके से ही कराया जाएगा। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च तक संपन्न हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा परिणाम 15 मई तक जारी करेगा। बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार का कहना है कि बोर्ड ने निर्णय ले लिया है की परीक्षा परिणाम जल्द जारी हो, इसके लिए मार्किंग सेंटर भी बना दिए है। दो अप्रैल से बोर्ड की मार्किंग शुरू होगी। 

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड अब यह भी निर्णय लेगा की हर वर्ष रिजल्ट का कलेंडर जारी कर दिया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को परेशान ना होना पड़े। बोर्ड चेयरमैन के अनुसार बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है कि जो परीक्षा किसी कारण के रद्द हुई है वो भी 29 मार्च को जिला स्तर के परीक्षा केंद्रों पर करवा ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें