फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 2.03 करोड़ मतदाता करेंगे लोकतंत्र के महापर्व में मतदान

Fri, 04 Oct 2024 02:51 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत के 22 जिलों में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया कल सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत कल, 5 अक्टूबर को राज्य में मतदान होगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.07 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता, 95 लाख से अधिक महिला मतदाता और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

युवा मतदाताओं की संख्या 5,24,514 है, जिनसे इस बार के चुनाव में खास उम्मीदें हैं। राज्य के 22 जिलों में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया कल सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के महापर्व का समय है, और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन

 

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। मतदाताओं को जागरूक करने और चुनाव में उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें