फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

Mon, 06 Jan 2014 09:47 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा की 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


इस घोषणा के साथ ही पार्टी की हरियाणा इकाई ने राजनैतिक तानाबाना भी बुनना शुरू कर दिया है।

इसके तहत पार्टी ने 18 जिलों में स्वीकृत कमेटियां बना ली हैं। पंचकूला, रोहतक और सिरसा में भी कमेटियां बन चुकी हैं, लेकिन उन्हें मान्यता मिलनी बाकी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘आप’ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार योगेंद्र यादव 13 जनवरी को पार्टी की हरियाणा संबंधी रणनीति का खुलासा कर सकते हैं।

हरियाणा के चुनावी समर से पहले उन्होंने सभाओं में भीड़ जुटानी शुरू कर दी है। 11 जनवरी को यादव पानीपत और करनाल में सम्मेलन करेंगे।

उसके बाद 12 को पंचकूला और 18 जनवरी को भिवानी और हिसार में सम्मेलन होगा। पार्टी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गुड़गांव में अब तक दस हजार से अधिक लोग आप के सदस्य बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आम आदमी पार्टी की मेवात, गुड़गांव, रेवाड़ी, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला, जींद, पलवल, फरीदाबाद में जनसभाएं हुई हैं।

सोनीपत को छोड़कर तकरीबन सभी जगह पर योगेंद्र यादव ने जनसभाओं को संबोधित किया है।

पार्टी के हरियाणा में मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा ने बताया कि पार्टी की चुनावी रणनीति पर फैसला केंद्रीय कमेटी लेगी, लेकिन हरियाणा चुनाव में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा बनेगा।

नौकरियों में धांधली, भूमि अधिग्रहण और चेंज लैंड यूज (सीएलयू) जैसे मुद्दों को जनता के बीच लाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें