फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हरि का हरियाणा’ बना ‘अपराध का गैंगलैंड’: कांग्रेस नेता सुरजेवाला वाला का सरकार पर तंज, बोले- विकास पर लगी रोक

Sat, 18 Oct 2025 11:08 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बयान दिया कि राजनीतिक अराजकता और खौफ के दौर में कानून व्यवस्था का ‘हरियाणा में अपहरण’ हो गया है। सरकार व संगठित अपराध के गठजोड़ का यह हाल है कि अपराधियों ने शराब के ठेकों तक की बोली नहीं होने दी और नायब सैनी सरकार आंखों पर पट्टी बांधे रही।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस महासचिव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बयान दिया है। सुरजेवाला ने अपने बयान में आरोप लगाए हैं कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में विफल रही है। हरि का हरियाणा अब अपराध का गैंगलैंड बनने का दावा किया। सुरजेवाला ने अपने बयान में कहा है कि पिछले एक साल के भाजपा राज में हरियाणा हत्या, फिरौती, डकैती, रंगदारी, धमकी, लूटपाट, माफिया, गैंगस्टर्स, और बदमाशों का अड्डा बन गया, जिसने ‘हरि की धरती’ हरियाणा की आत्मा को लहूलुहान कर रखा है।

विज्ञापन


कहा कि राजनीतिक अराजकता और खौफ के दौर में कानून व्यवस्था का ‘हरियाणा में अपहरण’ हो गया है। सरकार व संगठित अपराध के गठजोड़ का यह हाल है कि अपराधियों ने शराब के ठेकों तक की बोली नहीं होने दी और नायब सैनी सरकार आंखों पर पट्टी बांधे रही। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की प्रगति रूक गई और यहां अब दिनदहाड़े फायरिंग और धमकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे हैं।

हरियाणा सरकार के पास उपलिब्ध बताने के लिए कुछ नहीं : दीपेंद्र
कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो गया। सैनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर आज सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली रखी गई थी, लेकिन वह रद कर दी गई। इसका साफ मतलब यही है कि पिछले एक साल में प्रदेश सरकार के पास बताने के लिए न तो कोई उपलब्धि है न ही केंद्र की बीजेपी सरकार के पास हरियाणा को कुछ देने के लिए था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैली कैंसिल करके हरियाणा सरकार ने खुद ये स्वीकार कर लिया कि न बताने को कुछ है, न देने को कुछ है तो बेहतर यही है कि रैली ही कैंसिल कर दी जाए। अगर हमारी ये बात सच नहीं है तो सरकार बताए उसने रैली कैंसिल क्यों की। दीपेंद्र ने बयान जारी करके कहा कि पिछले 11 साल में प्रदेश में विकास का कोई नया काम नहीं हुआ। कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें