फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएफ में अभी कुछ दिन और रहेगा पेयजल संकट

Sat, 26 Oct 2013 08:16 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-वन के बी और ई-ब्लॉक के 600 घरों में करीब 12 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी के लिए तरस रहे लोगों ने शनिवार को डीएलएफ अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह कहकर बेबसी जाहिर कर दी कि उन्हें पीछे से पानी कम मिल रहा है। ऐसे में सप्ताह से पहले पेयजल संकट हल होना मुमकिन नहीं होगा।

डीएलएफ आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश जैन ने बताया कि बी ब्लॉक के 350 और ई-ब्लॉक के 250 मकानों में दो हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। करीब 12 दिनों से इन दोनों ब्लॉक में पानी नहीं आ रहा है।

सप्ताह भर पहले जब संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था, तो सप्ताह के भीतर समस्या का हल हो जाने का भरोसा दिलाया गया था। अब दोबारा से एक सप्ताह का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि पेयजल किल्लत के चलते उन्हें टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जब इस बारे में डीएलएफ फेज-वन के जनरल मैनेजर विकास यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई सोनीपत नहर से हो रही है। वर्तमान में सोनीपत नहर की सफाई का काम चल रहा है, जिसकी वजह से सप्लाई घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें