फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Oct 2013 08:02 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक की दिल्ली आईटीओ शाखा के रिकवरी अधिकारी की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर के पास ही कार में शव मिला। बैंक प्रबंधन ने पुलिस जांच में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


रिकवरी अधिकारी देवव्रत सिंह का शव शुक्रवार देर रात सेक्टर पांच पार्ट तीन स्थित उनके घर से डेढ़ मीटर की दूरी पर उनकी एसएक्सफोर कार  (एचआर-26 एएक्स 3585) में मिला।

इसकी खबर मिलते ही डीसीपी वेस्ट सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माथे में गोली लगने को मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को कार में किसी तरह का कोई हथियार नहीं मिला। स्थानीय पुलिस ने उनके रिश्तेदार मयंक सिंह के बयान पर हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच की निगरानी डीसीपी क्राइम विवेक शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस उनकी मोबाइल डिटेल निकलवा रही है। देवव्रत मूल रूप से बनारस के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें