फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने तीन छात्रों को कुचला, दो की मौत

Wed, 06 Nov 2013 08:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना-पलवल मार्ग पर गांव लाखूवास के पास बुधवार की सुबह पत्थरों से भरे डंपर ने इंजीनियरिंग के बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। इनमें से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित छात्रों ने डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा दिया। गुस्साए युवाओं ने थाना प्रभारी की जिप्सी को भी आग के हवाले कर दिया।

बुधवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे सोहना-पलवल मार्ग पर गांव लाखूवास के पास पत्थरों से लदे डंपर ने ओवरटेक करने का प्रयास कर रही पल्सर बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक डंपर के पीछे वाले टायरों में फंस गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक वहीं गिर पड़े। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दौला गांव के निवासी चमन और सोहना के वार्ड नंबर तीन के निवासी मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव दौला का विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। चमन नामक का छात्र मोहित के मामा का लड़का है। ये दोनों वर्ल्ड इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डब्ल्यूआईटी) कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही तीन किलोमीटर दूर से कॉलेज के सैकड़ों छात्र घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए युवाओं ने शवों को सड़क से नहीं उठाने दिया। मौके पर जाम लगाकर रोष जताया। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी की जीप में तोड़फोड़ करने के बाद छात्रों ने उसे आग के हवाले कर दिया।

साढ़े तीन बजे तक छात्रों और गांववालों की ओर से विरोध चलता रहा। बाद में काफी संख्या में पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद सड़क को खाली कराया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने परिजन के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ राहुल शर्मा के अनुसार आरोपी चालक को दबोचने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें