फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय नाट्य और नृत्य महोत्सव बृहस्पतिवार से

Tue, 05 Nov 2013 07:46 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिकता के इस दौर में भी लोक कलाओं का अपना विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार से गुड़गांव के सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में भारतीय नृत्य और नाटकों का अद्भुत संगम होगा।
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों के कलाकार चार दिन तक मंच के माध्यम से अपनी कला की छटा बिखेरेंगे। इसका आयोजन निष्ठा सांस्कृतिक मंच गुड़गांव की ओर से किया जाएगा। इसमें देश के 18 राज्यों के कलाकार आएंगे।

अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य महोत्सव-2013 के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न राज्यों के कलाकारों की टोलियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


अभी भिलाई से दो, नागपुर से एक टीम आ चुकी है। निष्ठा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष व वरिष्ठ रंगकर्मी संजय भसीन ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कलाकारों के आने पर संशय था, लेकिन अब छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कलाकारों ने आने का संदेश दे दिया है।

कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था सेक्टर-4 स्थित माडूमल स्कूल में की गई है। रंजीत कपूर और बिरजू महाराज इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। महोत्सव के समापन पर इस बार भी लोगों को रंगयात्रा के अद्भुत नजारे का आनंद नहीं मिलेगा।

निष्ठा सांस्कृतिक मंच के महासचिव सुमेर सिंह तंवर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से रंगयात्रा नहीं निकाली जा सकेगी, क्योंकि गुड़गांव में कई देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। पुलिस उनकी सुरक्षा में लगी हुई है। इस कारण रंगयात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो पाई है।

पहली बार वेस्टर्न डांस
महोत्सव में पहली बार जरनल डांस को शामिल किया गया है। इसमें भारतीय और वेस्टर्न डांस करने की छूट होगी, लेकिन किसी प्रकार की अश्लीलता नहीं होगी। मंच के अध्यक्ष संजय भसीन ने बताया कि छोटे पर्दे पर डांस के कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इस कारण डिमांड के कारण जरनल डांस को शामिल किया गया है। बैले और सालसा डांस को भी स्थान दिया गया है।

ये कार्यक्रम पेश किए जाएंगे
भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, ओडसी, संथाल नृत्य, छाऊ नृत्य, सोलो, कत्थक, गरबा, डांडिया, रास, बीहू, गोली बीहू, भष्टाचार, सांप्रदायिकता और कॉमेडी नाटकों का मंचन। सोलो डांस का कार्यक्रम दिन में ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए रोटरी पब्लिक स्कूल से अनुमति मिल गई है।

कमला नेहरू पार्क में ओपन एयर थियेटर
निगम पार्षद व निष्ठा सांस्कृतिक मंच के चेयरमैन सुभाष चंद सिंगला ने बताया कि कमला नेहरू पार्क में शानदार ओपन एयर थियेटर बनाने की योजना शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम एक करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगे से निष्ठा सांस्कृतिक मंच की ओर से यहां पर महोत्सव का आयोजन किया जा सकेगा। सिंगला ने कहा कि आगे चलकर इस ओपन एयर थिएटर को कवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें