फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में जॉब फेयर आज

Thu, 10 Oct 2013 11:34 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में शुक्रवार को राज्यस्तरीय जॉब फेयर लगेगा। इसमें तकरीबन 600 विद्यार्थियों का भविष्य संवरने की उम्मीद है। इसमें प्रदेश भर के सभी आईटीआई के पास आउट अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को शुक्रवार सुबह नौ बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें कंपनियों की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कुछ कंपनियां मौके पर ही चयन कर ऑफर लेटर दे देंगी। आईटीआई गुड़गांव के प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने बताया कि यह जॉब फेयर विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन मौका है। उन्होंने बताया कि जिन 20 कंपनियों ने आने की स्वीकृति दी है, वह सभी अपने लिए कम से कम छह सौ अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें