फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने को अभियान

Wed, 16 Oct 2013 06:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर शहर की सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा। निगम की ओर से खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ओल्ड दिल्ली रोड पर एक सप्ताह में एलईडी लाइटें चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन


निगम एरिया में करीब 13 हजार 245 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इन सभी की जांच कराई जाएगी। खराब लाइटें अगले दस दिन में ठीक कर दी जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 70 लाख खर्च किए जा रहे हैं।

इसमें महावीर चौक से डूंडाहेड़ा बॉर्डर तक करीब 150 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। यह सभी एलईडी बेस्ड लाइट होंगी। यह लाइटें सड़क को बेहतर रोशनी देने के साथ बिजली की बचत भी करेंगी।
विज्ञापन


इसमें ओल्ड दिल्ली रोड, न्यू दिल्ली रोड, माता मसानी रोड, झाड़सा रोड, सेक्टर 15 रोड, पटौदी रोड, बसई रोड, उमंग भारद्वाज चौक, सोहना रोड, खांडसा रोड और न्यू कॉलोनी रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों की स्ट्रीट लाइटें जांची जाएंगी। इसके अलावा निगम के गांवों में भी स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएंगी। जूनियर इंजीनियर अपने-अपने वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइटों का ब्योरा देंगे।

निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने कहा कि खराब स्ट्रीटें दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके लिए अगले दस दिन में असर नजर आएगा। आयुक्त पीसी मीणा के निर्देशानुसार ओल्ड दिल्ली रोड पर दिवाली से पहले लाइट चालू कर लोगों को उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें