फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी फ्लोरेंस ने बसंत वैली को हराया

Tue, 29 Oct 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को लेडी फ्लोरेंस और बसंत वैली स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लेडी फ्लोरेंस ने चार विकेट से जीत दर्ज की। यह मुकाबला डीपीजीआईटीएम के क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।
विज्ञापन


लेडी फ्लोरेंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी वसंत वैली की टीम ने शानदार शुरुआत की। निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर उसने 103 रन बनाए।

लेडी फ्लोरेंस की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अंकित और चमन रहे। दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेडी फ्लोरेंस की टीम ने 18 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


दीपक ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 29 रन बनाए। अंकित को 26 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया।

दूसरा मैच ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल और ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच हुआ। ज्ञानदीप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। ब्लू बेल्स की पूरी टीम 16 ओवरों में 94 रन बनाकर आउट हो गई।

ज्ञानदीप स्कूल के गौरव ने चार ओवरों में 22 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञानदीप टीम ने 19.4 ओवरों ने सात विकेट खोकर 95 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें