फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फरों को मुख्यमंत्री ने दिए अवार्ड

Wed, 06 Nov 2013 09:26 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गोल्फ में भी हरियाणा अपनी विशेष पहचान बना चुका है। छोटे राज्यों में शामिल हरियाणा में 9 गोल्फ कोर्स बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


गोल्फ के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर गुड़गांव अपनी पहचान बना चुका है। विश्व के अलग अलग हिस्सों से यहां हर साल 30 हजार से अधिक गोल्फर टूरिस्ट आते हैं। इस अवसर पर उन्होंने देश के 30 बेस्ट गोल्फरों को सम्मानित किया

हुड्डा मंगलवार को गुड़गांव के होटल ओबराय में ‘टेक सोल्यूशंस इंडिया गोल्फ अवार्ड्स’ के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलुवालिया मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


गोल्फिंग इंडियन डॉट कॉम की ओर से आयोजित इंडिया गोल्फ अवार्ड्स के इस कार्यक्रम में गोल्फ के 30 से अधिक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर हुडडा ने कहा कि हरियाणा देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जहां पर गोल्फ खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हरियाणा गोल्फ खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है। यह प्रदेश अब विश्व के गोल्फ मानचित्र पर आ गया है। हरियाणा पर्यटन विभाग की गोल्फ खेल को और अधिक बढ़ावा देने की योजना है। पंचकूला गोल्फ कोर्स, मानेसर में 9-होल कोर्स गोल्फ सुविधा, अरावली गोल्फ कोर्स, करनाल के मधुबन में भी गोल्फ खेलने की सुविधा है।

प्रदेश की नई खेल नीति का देश के अन्य राज्य अनुकरण कर रहे हैं। जिसके दम पर ओलंपिक में 6 पदक में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। महज 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा ने 67 प्रतिशत मेडल जीते।

राज्य सरकार ने ‘पदक लाओ-पद पाओं’ की योजना में अब तक  482 उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को रोजगार दिया है। खिलाड़ियों को 50 करोड़ रुपये के नकद ईनाम भी दिए गए हैं।

इन्हें मिला सम्मान
सीएम ने गोल्फर जेसी. ग्रेवाल तथा नोनिता लाल को बेस्ट टीचिंग प्रो अवार्ड, हीरो मोटो ग्रुप के प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल को गोल्फ खेल को बढ़ावा देने वाला श्रेष्ठ कॉरपोरेट के अवार्ड से सम्मानित किया। मोंटेक सिंह आहलुवालिया ने मेकलोड रसल के आदित्य खेतान, पारले के विजय चौहान तथा एचएसबीसी के पुनीत चड्ढा को श्रेष्ठ गोल्फिंग सीईओ ,पापा सीजे को बेस्ट कॉमेडी गोल्फर,रशीद खान को बेस्ट अपकमिंग मेल गोल्फ प्लेयर, वाणी कपूर को बेस्ट अपकमिंग फीमेल प्लेयर, अनिरबन लहिरी तथा शर्मिला निकोलेट को ओडी पीपल्स च्वाईस अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें