फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मांगी अमन चैन की दुआ

Wed, 16 Oct 2013 07:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में अमन चैन के लिए ईद-उल-जुहा पर बुधवार को एक साथ हजारों हाथ उठे। उड़ीसा में चक्रवात के कारण अपने परिजनों की खुशहाली के लिए भी दुआ मांगी गई।
विज्ञापन


ईद-उल-जुहा के मौके पर सबसे पहले लोगों की भीड़ राजीव चौक के पास ईदगाह वाली मस्जिद पर दिखी। सुबह साढ़े सात बजे के बाद ही उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे बंद करा दिया था।

साढ़े दस बजे के बाद लोग नमाज पढ़कर निकलने लगे। पूरा रास्ता खाली होने के बाद प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे चालू कराया। नमाज को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन तो कर रखा था, लेकिन अचानक सड़क पर उतरे वाहनों ने ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। नमाज पढ़ने के बाद लोगों के निकलने वाले रेले के चलते सोहना चौक, ओल्ड दिल्ली रोड, सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और उद्योग विहार पर जाम लगा रहा।

कहां पर किसने कब पढ़ाई नमाज
: एक्सप्रेस-वे की मस्जिद पर हाफिज जान मोहम्मद साहब ने साढ़े नौ बजे नमाज पढ़ाई।
: सोहना रायपुर वाली मस्जिद में हाफिज तैय्यब ने साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई।
: देवीलाल पार्क वाली मस्जिद में मुफ्ती अबू आमिर ने 8:43 पर नमाज पढ़ाई।
: धनकोट वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद खालिद ने साढ़े नौ बजे नमाज पढ़ाई।
: सोहना चौक जामा मस्जिद में साढ़े दस बजे मौलाना साहब ने नमाज पढ़ाई।
: पटौदी चौक पर कब्रिस्तान वाली मस्जिद में मौलाना हारुन साहब ने साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई।
: शाही जामा मस्जिद (सीही गांव) में हाफिज मोहम्मद इमरान ने सुबह नौ बजे नमाज पढ़ाई।
: सेक्टर 65 में स्थित मस्जिद पर मोहम्मद जकारिया साहब ने साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई।
: अतुल कटारिया चौक पर साढ़े आठ बजे आरिफ मोहम्मद ने नमाज पढ़ाई।

ट्रैफिक को लेकर दो बार नमाज
सेक्टर 56 के अंजुमन ट्रस्ट की मस्जिद में ईद-उल-जुहा के मौके पर दो बार नमाज पढ़ाई गई। पहली नमाज सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर और दूसरी नमाज एक घंटे बाद पढ़ाई गई। ट्रस्ट के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने बताया कि नमाज के दौरान आसपास के लोग जाम से न परेशान हों, इससे बचने के लिए दो बार नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने ली राहत
भीड़ हटने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने राहत की सांस ली। डीसीपी ट्रैफि क भारती अरोड़ा सभी अधिकारियों से वॉकी टॉकी पर ट्रैफिक का हाल जान रही थीं। जहां पर जाम की खबर आ रही थी, वहां पर अतिरिक्त जवानों को भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें