फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से ऑटो पलटा, तीन की मौत

Wed, 09 Oct 2013 08:42 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-आठ पर बिलासपुर के पास डंपर की टक्कर से एक ऑटो के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात को हुआ। बताते हैं कि मेवात के रहने वाले गोपी चंद, मिंडकोला के राम सिंह और सतीश अपने छह साथियों के साथ पथरेड़ी बिलासपुर में रिश्तेदार के घर आयोजित सत्संग में गए थे। सत्संग के बाद सभी देर रात ऑटो से लौट रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो रास्ता भटक गए।

थोड़ी दूर जाने के बाद चालक ने जैसे ही ऑटो रोक कर राहगीर से रास्ता पूछना चाहा, तो इसी बीच एक डंपर ने टक्क र मार दी। टक्कर लगने से थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोपी चंद और मिंडकोला के राम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतीश की बुधवार सुबह मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें