फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीओ हत्याकांड के मुख्यारोपी ने कोर्ट ने किया समर्पण

Wed, 09 Oct 2013 08:23 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले छुट्टी को लेकर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या करने के मुख्य आरोपी बीपीओ कंपनी के टीम लीडर मुके श ने बुधवार को अदालत में समर्पण कर दिया। उद्योग विहार थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि उद्योग विहार फेस चार में 5 अक्तूबर की रात को बीपीओ कंपनी के टीम लीडर मुकेश विष्ट ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर दो लोगों की हत्या कर दी थी, जबकि इस दौरान दो गंभीर रूप से घायल हुए थे। टीम लीडर मुकेश पर आरोप है कि सहकर्मी सुनील यादव को बेटा पैदा होने पर दो दिन का अवकाश नहीं दिया था।

इस पर उसके मौसेरे भाई राम अवतार से फोन पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गुट रात करीब 12 बजे सरको बीपीओ के सामने पहुंचे, जहां धारदार हथियार से आरोपियों ने देवेंद्र व रामअवतार की हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सुनील व संजय का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उद्योग विहार थाना पुलिस हत्या के आरोपी पान दुकानदार पवन बंजारा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद से हत्या का मुख्य आरोपी मुकेश विष्ट फरार चल रहा था, लेकिन बुधवार को उसने विवेक चौधरी की कोर्ट में समर्पण कर दिया। इस मामले में चार लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें