फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल स्कूल बना चैंपियन

Sun, 20 Oct 2013 07:11 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर-14 वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। लड़कों के वर्ग में चैंपियन का खिताब कर्नल पब्लिक स्कूल गुड़गांव ने जीता। उसने मेजबान एसीआर पब्लिक स्कूल को फाइनल में पराजित कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में इसका समापन हुआ। लड़कों के वालीबॉल मुकाबले में गुड़गांव के सलवान पब्लिक स्कूल को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। पिछले तीन दिनों से जारी इस टूर्नामेंट में हरियाणा भर से 108 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी के बीच कांटे की टक्कर हुई। रविवार को ही सभी वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मेजबान एससीआर ने बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद चैंपियन बनने से चूक गया। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

लड़कियों के वर्ग में फाइनल मैच मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई सोनीपत और यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ के बीच हुआ। राई स्कूल सोनीपत ने फाइनल मैच शानदार ढंग से सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट का चैंपियन बन गया। यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान अर्जित किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन सीबीएसई की ओर से किया गया। समापन समारोह के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को आगे और भी मौके दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें