सीआईए सेक्टर-17 की टीम ने सवारी के रूप में बैठकर कार लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए सेक्टर-17 प्रभारी राजेंद्र के अनुसार, राजीव चौक के पास शुक्रवार की रात को कुछ बदमाश सवारी के रूप में इंडिगो कार में बैठे। चालक वीरू को बंधक बनाकर घूमाते रहे।
होंडा चौक के पास उसे उतारकर चले गए। पुलिस ने छानबीन के बाद लेजर वैली पार्क के पास कार सवार बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस ने उनकी पहचान ईशू (20) पुत्र बाबू अहमद निवासी एनके फैक्ट्री के पास, शंकर (19) पुत्र सुनील निवासी गांव बलियाणा रोहतक, बिजेंद्र (20) पुत्र महाबीर उर्फ पप्पू निवासी बारौली जिला अलीगढ़, मंगल राय (21) पुत्र संतोष राय निवासी बालूधार पश्चिम बंगाल, हनीफ उर्फ हन्नी (20) पुत्र फजरु निवासी गांव अखबरपुर मेवात, मुकेश (19) पुत्र बीरबल निवासी विद्याधर कॉलोनी जयपुर राजस्थान के रूप में की है।
सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों को दो दिन की रिमांड लेकर छानबीन शुरू कर दी है।